भारत

BJP विधायक टी राजा सिंह को EC ने जारी किया नोटिस, वोटरों को धमकाने का मामला

jantaserishta.com
16 Feb 2022 1:57 PM IST
BJP विधायक टी राजा सिंह को EC ने जारी किया नोटिस, वोटरों को धमकाने का मामला
x

नई दिल्ली: हैदराबाद के गोशामहर विधानसभा से भाजपा विधायक टी राजा सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। उन पर उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को धमकाने का आरोप है। दरअसल, टी राजा सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, इसमें वह उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर मतदाताओं को धमकाते नजर आए थे। टी राजा ने कहा था कि भाजपा को वोट न करने वाले लोगों के घरों पर बुलडोजर चढ़वा दिए जाएंगे।

दरअसल, टी राजा सिंह ने दूसरे चरण के मतदान के बाद वीडियो जारी कर कहा था कि, आज यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई, जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते वे भारी संख्या में घर से निकले और मतदान किया।
वीडियो में टी राजा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी की ओर से निकल चुके हैं। चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है।
भाजपा विधायक ने हिंदुओं से अपील की कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें और भाजपा को जिताएं। साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story