भारत

EC आज कर सकता है 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 4.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस

jantaserishta.com
26 Feb 2021 11:24 AM IST
EC आज कर सकता है 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 4.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस
x

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. दरअसल, चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है.

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 6 से 8 चरण में चुनाव हो सकते हैं, जबकि असम में तीन चरणों में मतदान हो सकता है. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराए जाने की संभावना जताई जा रही है. पांचों राज्यों की मतगणना एक ही दिन होगी. एक मई से पहले विधानसभा गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
दरअसल, चार मई से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है. इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में एक मई से पहले चुनाव कार्यक्रम संपन्न कराने का प्लान बनाया है. आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने सबसे ज्यादा दौरे इन पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल) में किए हैं. अभी भी एक टीम बंगाल के दौरे पर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story