भारत
Earthquake: लद्दाख में भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता
jantaserishta.com
18 Jun 2023 10:35 AM IST

x
श्रीनगर: लद्दाख में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 आंकी गई। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के आंकड़ों में कहा गया है कि रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप लद्दाख में तड़के 2.16 बजे आया।
इस भूकंप के निर्देशांक 35.85 डिग्री उत्तर अक्षांश और 80.08 डिग्री पूर्व देशांतर हैं। इसका केंद्र पृथ्वी के 10 किमी नीचे था। पिछले 24 घंटों के दौरान अब तक जम्मू-कश्मीर व लद्दाख क्षेत्र में भूकंप के छह झटके महसूस किए जा चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





