भारत

झारखंड में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Nil dhankar
10 Jan 2022 11:00 AM IST
झारखंड में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
x

झारखंड के धनबाद ( Jharkhand Dhanbad) में रविवार को देर रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. रात को करीब 1.32 मिनट पर जब लोग अपने घरों में आराम से सो रहे थे उसी दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

अचानक से आए झटको के कारण लोगों की नींद खुल गई और वो घरो से बाहर आ गए. लोगों के अनुसार झटके महज पांच से छह सेकेंड के ही थे. हालांकि अधिकारिक रूप से भूकंप की पुष्टी नहीं हो पाई है.



Next Story