
अहमदाबाद. गुजरात (Gujarat) के भरूच (Bharuch) इलाके में शुक्रवार को तेज भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक ये भूकंप के झटके दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है. क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है.
भूकंप का केंद्र भरूच से 36 किलोमीटर दूर नैत्रंग मोटा माल पर बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को भरूच के अलावा सूरत, नर्मदा, अंकलेश्वर, खेड़ा व वडोदरा आदि शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले गुजरात के ही कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 25 अक्टूबर को कच्छ में 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका आया था.
Earthquake of magnitude 4.2 on the Richter scale occurred in Bharuch, Gujarat at 1539 hours: National Center for Seismology pic.twitter.com/o6bsNvDdbz
— ANI (@ANI) November 7, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





