भारत

महाराष्ट्र के हिंगोली में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

jantaserishta.com
3 Oct 2026 12:25 PM IST
महाराष्ट्र के हिंगोली में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके
x
हिंगोली: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 7:46 बजे रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के गढाला गांव के बाहरी इलाके में लगभग 7 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
भूकंप के बाद कुछ समय के लिए नागरिकों में भय का माहौल छा गया। हालांकि, इस भूकंप से किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शनिवार सुबह 9.43 बजे रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप दोबारा दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई 5 किमी दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से हिंगोली जिले में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जुलाई में भी इसी तरह का हल्का भूकंप महसूस किया गया था।
हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और कहीं भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी को कोई चोट आई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और घबराएं नहीं।
इसके पहले 26 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई थी। भूकंप रात 10 बजकर 33 मिनट 46 सेकंड पर आया था, जिसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
इससे पहले, भूटान में 19 सितंबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र ग्येलपोजिंग बताया गया था। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार शाम 4 बजकर 01 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर धरती डोली और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।
इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे नापी गई थी। पूर्वोत्तर भारत में भी इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पर लोगों को संयम बरतने की सलाह दी और बताया कि किसी नुकसान की खबर नहीं मिली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story