भारत
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके
jantaserishta.com
9 Nov 2022 8:57 AM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| नेपाल में 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद बुधवार को तड़के दो बजे लखनऊ और मध्य उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। झटके महसूस होने के बाद कई इलाकों में दहशत का माहौल था और लोग करीब दो घंटे तक अपने घरों से बाहर रहे। झटके लगभग 10 सेकंड तक चले और राज्य के कई हिस्सों से इसकी सूचना मिली।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई लगभग 10 किमी थी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट किया, "भूकंप का परिमाण : 6.3, 9 नवंबर, 2022, 01:57:24, अक्षांश (लैट्यिूड) : 29.24 और देशांतर (लौंगिट्यूड) : 81.06, गहराई : 10 किमी, स्थान : नेपाल।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





