भारत

तमिलनाडु में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

jantaserishta.com
29 Nov 2021 6:43 AM IST
तमिलनाडु में महसूस किए गए भूकंप के झटके,  रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
x
पढ़े पूरी खबर

तमिलनाडु में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह करीब 4.17 बजे आए इस भूकंप का केंद्र वेल्लोर से 59 किलोमीटर (WSW) की दूरी पर था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही. भूकंप जब आया तब ज्यादातर लोग नींद में थे और तीव्रता कम होने के कारण अधिकतर लोगों को इसके झटके का एहसास नहीं हुआ. इसके बावजूद कुछ लोग दहशत में आ गए. हालांकि, इन झटकों के कारण किसी के हताहत होने या किसी प्रकार के जान-माल की हानि की खबर नहीं आई है. दक्षिण भारत में पिछले कुछ महीनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story