भारत

पाकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Subhi
3 Aug 2025 8:15 AM IST
पाकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके
x

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 दर्ज की गई. भारतीय समयानुसार पाकिस्तान में ये भूकंप रात को 12.40 बजे आया. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था. इस भूकंप के झटके पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और इस्लामाबाद में महसूस किए गए.

इस भूकंप के अभी तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान या माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि देर रात आए इस भूकंप से लोग बुरी तरह से सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. उसके बाद घंटों तक खुले आसमान के नीचे खड़े रहे. बता दें कि इससे पहले शनिवार तड़के भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. ये भूकंप राज्य के केई पन्योर (Keyi Panyor) में आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 दर्ज की गई थी. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में दर्ज किया गया. इस भूकंप से भी कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ था.

बता दें कि पाकिस्तान में शनिवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उसके कुछ घंटे बाद देर रात फिर से भूकंप आया. पाकिस्तान में शनिवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 दर्ज की गई थी. ये भूकंप लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी और उत्तरी पाकिस्तान में महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में जमीन से 114-122 किमी की गहराई बताया गया.


Next Story