लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके...रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

लद्दाख के लेह में आज सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं, जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 मापी गई है. फिलहाल इससे किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं की गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 18 किलोमीटर की गहराई पर आया. पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. इससे पहले, पिछले महीने लद्दाख में लगातार दो दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





