भारत

धरती हिली: जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 रही तीव्रता

jantaserishta.com
18 Sept 2021 1:47 PM IST
धरती हिली: जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 रही तीव्रता
x

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 माफी गई है. राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. एनसीएस के मुताबिक जम्मू कश्मीर में भूकंप सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर महसूस किया गया. भूकंप 30 किलोमीटर की गहराई में आया था.

इससे पहले बीते सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर में लेह के निकट भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार सुबह Alchi(Leh) में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 4.2 मापी गई थी. इससे पहले अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में उधमपुर-कटड़ा इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई थी.
-भूकंप महसूस होते ही घर से बाहर निकलकर खुली जगह पर चले जाएं. अगर गली काफी संकरी हो और दोनों ही ओर बहुमंजिला इमारतें बनी हों, तो बाहर निकलने से कोई फायदा नहीं होगा. तब घर में ही सुरक्ष‍ित ठिकाने पर रहें.
-अगर घर से बाहर निकलने में काफी वक्त लगने का अनुमान हो, तो कमरे के कोने में या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुप जाएं. सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य संवेदनशील अंगों को पहले बचाने की कोशिश करें.
-घर के बाहर निकलकर कभी भी बिजली, टेलीफोन के खंभे या पेड़-पौधों के नीचे न खड़े हों.भूकंप महसूस होते ही टीवी, फ्रिज, जैसे बिजली के सारे उपकरण प्लग से निकाल दें.
-एक बार बहुत तेज भूकंप आने के बाद कुछ घंटों तक आफ्टर शॉक्स आ सकते हैं. इनसे बचने का इंतजाम पहले ही कर लें. आफ्टर शॉक्स आने की कोई तय मियाद नहीं होती है, इसलिए अफवाहों पर बिल‍कुल ही ध्यान न दें.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story