भारत

हैदराबाद में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता

jantaserishta.com
26 July 2021 7:42 AM IST
हैदराबाद में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता
x
ब्रेकिंग न्यूज़

आंध्र प्रदेश के हैदराबाद के दक्षिण में आज सुबह करीब 5 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. खबर लिखे जाने तक किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.


इससे पहले रविवार को पूर्वी सिक्किम में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यहां भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 थी. भूंकप रात आठ बजकर 39 मिनट पर आया और इसके झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. वहीं 21 जुलाई को लद्दाख में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई थी. इसके अलावा दो और राज्यों में राजस्थान और मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. राजस्थान के बीकानेर में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं, मेघालय में भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी.
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी कई लेयर में बंटी होती है और जमीन के नीचे कई तरह की प्लेट होती है. ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती है, जिस वजह से भूकंप आता है. कई बार इससे ज्यादा कंपन हो जाता है और इसकी तीव्रता बढ़ जाती है.
भारत में धरती के भीतर की परतों में होने वाली भोगौलिक हलचल के आधार पर कुछ जोन तय किए गए हैं और कुछ जगह यह ज्यादा होती है तो कुछ जगह कम. इन संभावनाओं के आधार पर भारत को 5 जोन बांटा गया है, जो बताता है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा रहता है. इसमें जोन-5 में सबसे ज्यादा भूकंप आने की संभावना रहती है और 4 में उससे कम, 3 उससे कम होती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story