भारत

बिग ब्रेकिंग: भूकंप के झटके, इस राज्य से आई बड़ी खबर

jantaserishta.com
16 Nov 2022 10:59 AM IST
बिग ब्रेकिंग: भूकंप के झटके, इस राज्य से आई बड़ी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके सुबह करीब 09:55 पर आए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अरुणाचल के बसर से 55 किलोमीटर दूर 10 किमी गहराई में था.
इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 थी. भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर नीचे थे. भूकंप की तीव्रता काफी कम थी. ऐसे में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई.
इससे पहले दिल्ली एनसीआर में पिछले 1 हफ्ते में 2 बार भूकंप आया. 12 नवंबर को दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. भूकंप आने के बाद लोग घर और दफ्तरों से बाहर आ गए थे. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर में भूकंप के झटके लगे थे. इससे पहले 9 नवंबर को भूकंप आया था. तब भारत, चीन और नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इनकी तीव्रता 6.3 थी. भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भूकंप आया था. वहीं, नेपाल में भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही की खबरें सामने आई थीं. भूकंप से न सिर्फ कई घर तबाह हो गए थे, बल्कि 6 लोगों की मौत हो गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story