भारत

उत्तराखंड ब्रेकिंग: फिर लगे भूकंप के झटके, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
8 Oct 2022 5:43 PM IST
उत्तराखंड ब्रेकिंग: फिर लगे भूकंप के झटके, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई. इसका केंद्र बागेश्वर जिले में था. हालांकि इस भूकंप से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
गौरतलब है कि बीते मई में राज्य के ही पिथौड़ागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जहां भूकंप आया था, वो नेपाल सीमा के पास का क्षेत्र है. तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई थी.
बता दें कि अभी दो सप्ताह पहले ही मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप के झटके सुबह 10.02 बजे महसूस किए गए थे. इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 बताई गई. हालांकि जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई. इसके अलावा हाल ही में म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story