भारत

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आया भूकंप, लोग अपने घर से बाहर निकले, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
27 Feb 2026 2:04 PM IST
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आया भूकंप, लोग अपने घर से बाहर निकले, मचा हड़कंप
x
बड़ा अपडेट.
नई दिल्ली: कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी में लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश रहा. भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे. शहर के कई हिस्सों में लोगों ने फर्नीचर के हिलने और इमारतों के कांपने की सूचना दी. कई दफ्तरों में कर्मचारियों ने भूकंप की तीव्रता भांपते ही परिसर खाली कर दिए और खुले स्थानों पर जमा हो गए. कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें भूकंप के बाद लोग खुली जगह पर जमा नजर आए.
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे है, जो कोलकाता के 100 किलोमीटर उत्तर में पड़ता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null