भारत

भूकंप: महससू किए गए 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, जयपुर में हड़कंप

jantaserishta.com
18 Feb 2022 10:24 AM IST
भूकंप: महससू किए गए 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, जयपुर में हड़कंप
x

Earthquake in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई. भूकंप के हल्के झटके सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर लगे. इनको सीकर और फतेहपुर में भी महसूस किया गया. लोगों को करीब 3 सेकेंड तक भूकंप के झटकों का अहसास हुआ.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जयपुर से 92 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में था.
इसी महीने दिल्ली में भी आया था भूकंप
बता दें कि पांच फरवरी को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए थे. झटके इतने तेज थे कि सीलिंग पर लगे पंखे और झूमर भी हिलते दिखाई दिए. रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई थी. बताया गया था कि भूकंप का एपीसेंटर अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर पर था. झटके महसूस होते ही घरों में भगदड़ मच गई थी. लोग अपने घरों से बाहर निकल आये.
भूकंप के झटके दिल्ली और नोएडा तक महसूस किये गए थे. हालांकि दिल्ली-नोएडा में ये झटके बेहद हल्के थे और ज्यादातर लोगों ने इसे महसूस नहीं किया था.
कौन सा भूकंप होता है खतरनाक?
अभी तक भूकंप की अधिकमत तीव्रता तय नहीं हो पाई है. हालांकि रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है. इसी पैमाने पर 2 या इससे कम तीव्रता वाला भूकंप सूक्ष्म भूकंप कहलाता है जो ज्यादातर महसूस नहीं होते हैं. 4.5 की तीव्रता का भूकंप घरों को क्षतिग्रस्त कर सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story