भारत

आया भूकंप, हिली धरती, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

jantaserishta.com
12 Nov 2022 5:28 PM IST
आया भूकंप, हिली धरती, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

नई दिल्ली: देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है. जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके 4 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए. उधर, झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. तब सुबह 6.27 बजे भूकंप आया रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई थी. भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर गहराई में था. वहीं इससे पहले मंगलवार की रात को भी दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story