भारत

Earthquake: राजधानी में 5.2 तीव्रता का भूकंप, 13 इमारतें ढहीं

SHIDDHANT
18 May 2026 10:49 PM IST
Earthquake: राजधानी में 5.2 तीव्रता का भूकंप, 13 इमारतें ढहीं
x
भूकंप
Chin चीन: दक्षिण चीन के क्वांगशी चुआंग स्वायत्त प्रदेश के ल्योचो शहर के ल्योनान डिस्ट्रिक्ट में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र 8 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है। भूकंप के बाद चीनी राज्य परिषद के भूकंप मुकाबले और राहत कमान कार्यालय तथा राष्ट्रीय आपात प्रबंधन मंत्रालय ने चार-स्तरीय आपात प्रतिक्रिया लागू कर दी है। राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष टीमों को प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भूकंप में अब तक 13 इमारतें ढह गई हैं। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। ति की गंभीरता को देखते हुए करीब 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। राहत की बात यह है कि प्रभावित क्षेत्र में दूरसंचार, पानी, गैस, बिजली और यातायात सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।
प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। स्थानीय स्तर पर राहत सामग्री और आपात सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सहायता भी भेजी जा रही है।
Next Story