भारत
पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, 3.1 तीव्रता का आया भूकंप
jantaserishta.com
11 May 2023 11:49 AM IST

x
पिथौरागढ़ (आईएएनएस)| उत्तराखंड के पहाड़ी जिले पिथौरागढ़ में एक बार फिर भूकंप आया है। जिले में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जो रिपोर्ट जारी की है उसके मुताबिक इस भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 32 किलोमीटर उत्तर में स्थित था। भूकंप की यह जानकारी नेशनल सीस्मोलॉजी केंद्र ने दी है। इस भूकंप का प्रभाव क्षेत्र जिले के करीब पांच किलोमीटर तक के इलाके में देखा गया।
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार गुरुवार सुबह 6.15 बजे अचानक पिथौरागढ़ की धरती हिल गई। धरती डोली तो लोगों को भूकंप आने की जानकारी हुई। दरअसल उत्तराखंड की पिथौरागढ़ जिला संवेदनशील जोन 5 में आता है। पिछले दिनों इस जिले में भू धंसाव की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई मकानों में यहां दरारें भी आ चुकी हैं। ऐसे में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग डर गए। हालांकि इसकी तीव्रता उतनी ज्यादा नहीं थी। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Tagsभूकंपपिथौरागढ़ में भूकंपपिथौरागढ़पिथौरागढ़ न्यूज़Earthquakeearthquake in PithoragarhPithoragarhPithoragarh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





