भारत

फिर हिली धरती: कच्छ में भूकंप के झटके, जानें तीव्रता

jantaserishta.com
29 Oct 2022 9:05 AM IST
फिर हिली धरती: कच्छ में भूकंप के झटके, जानें तीव्रता
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि कच्छ के भचाउ में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. गनीमत है कि भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
भचाउ में सुबह के वक्त सभी लोग अपने-अपने घरों में थे. तभी धरती हिलने लगी. लोग घबराकर घरों से बाहर की ओऱ भागने लगे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र भचाउ से 19 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.2 थी. लिहाजा भचाउ में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.
इससे पहले 20 अक्टूबर को गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र सूरत से 61 किमी दूर था. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 10:26 बजे महसूस किए गए थे.
भारत में 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 35 बार भूकंप आया. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 बार, लद्दाख में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. महाराष्ट्र में आए भूकंप की तीव्रता 1.7 से 2.6 तक रही. अरुणाचल प्रदेश में 2, असम में 3, गुजरात मे 2, हिमाचल में 2, जम्मू कश्मीर में 3, मणिपुर में 3, मेघालय में 1, पंजाब में 1, राजस्थान में 1, उत्तराखंड में 1 और अंडमान में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story