भारत

मप्र में आसमान के रंग में रंगी धरती

jantaserishta.com
20 Nov 2022 1:58 PM IST
मप्र में आसमान के रंग में रंगी धरती
x

DEMO PIC 

भोपाल (आईएएनएस)| दुनिया आज विश्व बाल दिवस मना रही है इस मौके पर जहां बच्चों से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं वही यूनिसेफ गो ब्लू की थीम पर इस दिवस को मना रही है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्थलों नीले रंग में रंगा गया है और एहसास ऐसे होता है जैसे आकाश के रंग में यह इलाके रंग गए हों। बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के मकसद से विश्व बाल दिवस मनाया जा रहा है। बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनिसेफ की विश्व बाल दिवस की थीम गो ब्लू है, इस साल बच्चों के खेल और समावेश (इनक्लूजन) पर जोर है।
गो-ब्लू अभियान में तमाम संस्थान से लेकर आमजन अपनी हिस्सेदारी निभा रहे है। राज्य के पर्यटन विभाग ने जहां कई स्थानों को आसमान की तरह नीले रंग में रंगा है तो वहीं अखिल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने रानी रुपमति महल और जहाज महल को नीले रंग की रोशनी में सराबोर कर बच्चों के अधिकारों का समर्थन किया है। इसके अलावा सांची के स्तूप को भी नीले रंग की रोशनी से सराबोर किया गया है।
राज्य की कई इमारतों के अलावा पर्यटन स्थलों के नीले रंग की रोशनी में सराबोर रहने पर ऐसे लगता है मानो आसमान का नीला रंग जमीन पर उतर आया हो।
विश्व बाल दिवस के मौके पर बच्चों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए दुनिया भर में इमारतों को नीले रंग में रंगा जाता है तो वहीं नीली रोशनी से सरोबार करने की पहल होती है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में भी अनेक स्थानों को नीले रंग में रंगा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story