भारत

मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा: सीएम योगी

jantaserishta.com
28 March 2024 3:09 PM IST
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा: सीएम योगी
x

फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि एक वोट देश की तकदीर बदल सकती है। वोट गलत हाथों में जाता था तो मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू लगता था, और सही हाथों में वोट जाने से कांवड़ यात्रा निकल रही है।
मुख्यमंत्री आज मुजफ्फरनगर लोकसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा भागवत की भूमि को दुनिया शुकतीर्थ के रूप में जानती है। शुकतीर्थ का पुराना वैभव लौटाने का काम भाजपा सरकार ने किया। जनभावना के अनुरूप काम किया। दुनिया में किसी के पास पांच हजार वर्ष पुराना इतिहास नहीं, लेकिन मुजफ्फरनगर के पास है। कहा कि पहले लोग यहां आने से डरते थे। अब सही हाथों में वोट गया तो अराजकता समाप्त हो गई।
उन्होंने कहा कि चौधरी साहब (चौधरी चरण सिंह) को सम्मान (भारत रत्न) पहले मिलना चाहिए था। वर्ष 2004 से 2014 के बीच की सरकारों ने उन्हें यह सम्मान नहीं दिया। "देश के विकास का रास्ता गांव और खलिहान से होकर जाता है", यह बात चौधरी साहब ने ही कही थी।
सीएम ने कहा कि पांच सौ वर्षों के बाद वोट की ताकत ने ही आस्था को सम्मान दिलाया है। उत्तर प्रदेश में अब तक 18 लाख पीएम स्वनिधि योाजना में ऋण की स्वीकृति हुई है। वोट की कीमत समाज को बतानी होगी। एक तरफ फैमिली फर्स्ट और दूसरी तरफ नेशन फर्स्ट है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story