भारत

कान काट दिया...महिला के कान पर वार, बदमाशों का आतंक

jantaserishta.com
30 Nov 2022 1:55 PM IST
कान काट दिया...महिला के कान पर वार, बदमाशों का आतंक
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

कानों की बाली नहीं छीन पाए तो उन्होंने उसका कान काट दिया.
लखनऊ: लखनऊ से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई. जहां बदमाशों ने महिला से सोने की बाली लूटने के लिए उसका कान काट डाला. महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब बदमाश उसके कानों की बाली नहीं छीन पाए तो उन्होंने उसका कान काट दिया.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने घर से कुछ दूर सामान खरीदने जा रही थी. अचानक स्कूटी सवार दो बदमाश आए और उसके कानों की बालियां लूटने का प्रयास करने लगे. लेकिन वो बदमाशों से भिड़ गई.
जब बदमाशों ने खुद को फंसता हुआ देखा तो उन्होंने अपनी जेब से कुछ निकाला और उसका कान काटकर बाली लेकर फरार हो गए. इस दौरान उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी.
वहीं इस मामले पर डीसीपी नॉर्थ जोन कासिम अब्दी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. महिला ने बताया कि उसका कान काटकर बदमाश सोने की बाली लेकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों को तलाश कर रही है. जल्दी उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story