भारत

ई-रिक्शा से 50 हजार रुपए पार, तीन महिलाओं पर शक, केस दर्ज

Shantanu Roy
4 Sep 2023 5:28 PM GMT
ई-रिक्शा से 50 हजार रुपए पार, तीन महिलाओं पर शक, केस दर्ज
x
बड़ी खबर
अलवर। अलवर शहर में शिवाजी पार्क से भगत सिंह चौराहे के बीच में तीन महिलाओं ने एक महिला के पर्स से 50 हजार रुपए पार कर फरार हो गई। महिला ने आगे पर्स संभाला तो रकम गायब थी। बीच में बैठी तीन महिलाएं रास्ते में उतर चुकी थी। इस तरह पहले भी अलवर शहर में कई वारदात हो चुकी हैं। यह घटना रविवार की है। डाक विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी सतीश कुमार की पत्नी इंद्रा देवी अपनी बहन के साथ शिवाजी पार्क से ई-रिकशा में बैठी थी। जेल चौराहे पर आकर तीन अन्य महिलाएं भी ई रिक्शा में बैठ गई। जेल चौराहे से भगत सिंह सर्किल के बीच में तीन महिलाएं उतर गई। लेकिन इंद्रा देवी व उसकी बहन आगे भगत सिंह सर्किल पर उतरी।
वहां पर्स को संभाला तो उसमें से रकम गायब थी। इसके बाद पहले उतर चुकी तीन महिलाओं पर शक हुआ। उनको खूब ढूंढ़ा लेकिन, वे नहीं मिली। इस तरह तीन महिलाओं ने ई रिक्शाा में से 50 हजार रुपए पार कर लिए। अलवर शहर में इस तरह पहले भी कई वारदात हो चुकी है। बीच रास्ते में शातिर महिलाएं बैठती हैं और दूसरी महिलाओं के गले से सोने की चेन, नकदी व अन्य कीमती सामान पार कर ले जाती है। एक साथ तीन महिलाएं इसलिए बैठती हैं ताकि भीड़ में आसानी से जेब काट सकें। इस तरह पहले कई वारदातें हो चुकी हैं। अब पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story