भारत
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, ई-रिक्शा चलाने वाली महिला चर्चा में आई...मचा हड़कंप
jantaserishta.com
24 March 2026 5:44 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
मथुरा: गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके से मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. रिफाइनरी से टैंक चौराहे तक ई-रिक्शा चलाने वाली मीरा के मोबाइल से पुलिस को मथुरा के कई बेहद संवेदनशील इलाकों के फोटो मिले हैं.
इलाके के लोगों के अनुसार, मीरा की गतिविधियां लंबे समय से संदिग्ध रही हैं. पुलिस ने उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के शक में पकड़ा है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ताकि जासूसी नेटवर्क और उसके सीधे संबंधों की पूरी तरह पुष्टि की जा सके.
मीरा ठाकुर के भाई नरोत्तम के मुताबिक, परिवार को लगा था कि पति से विवाद के कारण पुलिस उसे ले गई है. मीरा की शादी 2012 में आगरा के मुकेश से हुई थी, जिसके बाद वे मथुरा रहने लगे. मीरा पहले मैकेनिक का काम करती थी, लेकिन 'बड़ा बनने' की चाहत ने उसे गलत रास्ते पर धकेल दिया.
साल 2025 में उसे दिल्ली पुलिस ने असलहा तस्करी के आरोप में जेल भेजा था. जेल से छूटने के बाद उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू किया. पुलिस जांच में पता चला है कि मीरा फेसबुक के जरिए नौशाद और सोहेल जैसे संदिग्धों के ग्रुप से जुड़ी थी.
पूछताछ के दौरान मीरा ने एसआईटी (SIT) को बताया कि उसकी जान-पहचान फेसबुक के माध्यम से नौशाद से हुई थी, जिसके बाद वह सोहेल और नौशाद के ग्रुप में शामिल हो गई. पुलिस अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि इन ग्रुप्स के जरिए उसने किन संवेदनशील जानकारियों को साझा किया है.
मीरा के मोबाइल डेटा और उसकी हालिया गतिविधियों को खंगाला जा रहा है. पकड़े जाने से पहले उसके मायके वाले 10 दिनों तक उसकी तलाश में थाने के चक्कर काटते रहे थे, लेकिन अब उस पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





