भारत
ई-रिक्शा चालक मां का शव ले जाता नजर आया, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
19 April 2023 7:56 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में मंगलवार शाम को एक 32 वर्षीय ई-रिक्शा चालक अपनी मां का शव ले जाता मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शाम करीब सात बजे पुलिस को फोन आया कि एक व्यक्ति ई-रिक्शा में एक शव ले जा रहा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ में पता चला कि ई-रिक्शा चालक का नाम बेगमपुर निवासी जगदीश है। जब वह गंगा राम रोड से पटेल नगर की ओर जा रहा था, तब एक राहगीर की नजर उस पर पड़ी।
अधिकारी ने कहा, उसने पुलिस टीम को बताया कि उसने अपनी 65 वर्षीय मां धनवती देवी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया था और शाम को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उसकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। आज वह अपनी मां को ई-रिक्शा में बांदा (उत्तर प्रदेश) ले जा रहा था, जहां उनका मूल स्थान है।
उसकी मां के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है। हालांकि शव को आरएमएल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और उससे और पूछताछ की जा रही है और उसके बयान का सत्यापन किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि जगदीश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





