भारत

महानगर की सड़कों पर नजर आएंगी ई बसें, योजना को लेकर नगर निगम ने कवायद की शुरू

Shantanu Roy
20 Sept 2023 5:55 PM IST
महानगर की सड़कों पर नजर आएंगी ई बसें, योजना को लेकर नगर निगम ने कवायद की शुरू
x
लुधियाना। महानगर की सड़कों पर आने वाले समय के दौरान ई बसें नजर आएंगी, जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई योजना को लागू करने को लेकर नगर निगम द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंधी मंगलवार को कमिश्नर संदीप ऋषि की अगुवाई में हुई मीटिंग के दौरान ई बसें चलाने के लिए रूट, वर्कशाप, चार्जिंग व डिपो की लोकेशन फाइनल करने को लेकर चर्चा की गई। जिसे लेकर रिपोर्ट मंजूरी के लिए 25 सितंबर तक चीफ सेक्रेटरी को भेजी जाएगी क्योंकि सरकार द्वारा अक्तूबर के दौरान पहले फेज में ई बसों की खरीद के लिए टेंडर लगाने का टारगेट रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पी.एम.ई. बस सेवा योजना के तहत महानगर में 100 ई बसें चलाने के प्रोजेकट को हरी झंडी दी गई है जिसके तहत ऑटो रिक्शा व प्राइवेट वाहनों की भीड़ की वजह से आ रही प्रदूषण व ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान का उद्देश्य रखा गया है। इस योजना से स्मार्ट सिटी में लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने का टारगेट भी पूरा हो जाएगा।
Next Story