भारत

ई बिहार है...तकनीकी खराबी के कारण खेत में गिरा सेना का विमान, जवानों की मदद के लिए गांव वालों ने कंधे पर उठाया

jantaserishta.com
28 Jan 2022 4:08 PM IST
ई बिहार है...तकनीकी खराबी के कारण खेत में गिरा सेना का विमान, जवानों की मदद के लिए गांव वालों ने कंधे पर उठाया
x
देखें वीडियो।

गया: बिहार के बोधगया में शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण भारतीय सेना का लाइट एयरक्राफ्ट अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। लाइट एयरक्राफ्ट संख्या एएडब्लू एम-102 पर प्रशिक्षण के लिए दो पायलट सवार थे। हादसे के बाद दोनों पायलट बाल-बाल बच गए।

खेत में विमान गिरने की सूचना जब ग्रामीणों को हुई तो दर्जनों की संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। दोनों पायलट इस बात से परेशान से कि आखिर कैसे विमान को खेत से कैसे हटाया जाए। इस बीच दर्जनों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने खेत में गिरे विमान को कंधे पर लादकर मुख्य मार्ग पर रख दिया।


जानकारी के अनुसार गया आर्मी कैंट एयरपोर्ट के पास रोज ट्रेनिंग के दौरान विमान उड़ान भरता है। शुक्रवार की सुबह भी ट्रेनिंग के लिये पायलट ने विमान के साथ उड़ान भरा लेकिन कुछ ही समय के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई और वह अनियंत्रित होकर खेत में गिर गया। विमान को गिरता देखकर आस-पास के ग्रामीण खेत में पहुंचने लगे, जिसके बाद विमान में सवार दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के कुछ देर बाद सेना के पांच जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए और सुरक्षित पायलट को अपने साथ ले गए। साथ ही खराब दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान को वैन के माध्यम से उठाकर लेकर गए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story