महिला पुलिसकर्मियों के ड्यूटी में कटौती, 12 की जगह करनी होगी 8 घंटे की ड्यूटी, राज्य सरकार ने किया ऐलान

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने महिला पुलिस को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उद्धव ठाकरे सरकार की ओर से महिला पुलिसकर्मियों के काम के समय को घटाने का फैसला किया गया है. सरकार की ओर से जारी किए गए नए आदेश के मुताबिक अब महिला पुलिसकर्मियों को आठ घंटे की ड्यूटी करनी होगी. महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडेय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, 'सरकार ने महिलाओं के काम के घंटे घटाने का फैसला लिया है. अब उन्हें 12 की जगह केवल आठ घंटे ही ड्यूटी करनी होगी.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





