भारत

डूसू चुनाव: एबीवीपी की जीत के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई नेताओं ने बधाई दी

jantaserishta.com
19 Sept 2025 5:00 PM IST
डूसू चुनाव: एबीवीपी की जीत के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई नेताओं ने बधाई दी
x
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत के बाद केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस चुनाव में एबीवीपी के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद जीता, कुणाल चौधरी ने सचिव पद जीता और दीपिका झा संयुक्त सचिव चुनी गईं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की प्रचंड जीत पर परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह जीत युवाओं की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है। इस विजय से परिषद की छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने की यात्रा को और अधिक गति मिलेगी।"
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी एबीवीपी की विजय पर युवा साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए एबीवीपी ने सदैव युवाओं को राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित किया है। यह विजय दर्शाती है कि युवा पीढ़ी 'राष्ट्र प्रथम' के संदेश को अपना रही है, जो भारत को एक उज्ज्वल और सुदृढ़ भविष्य की ओर ले जाएगा।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह जीत सिर्फ एक संगठन की नहीं, बल्कि हर उस युवा की है जो राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा और संघर्ष को अपने जीवन का मार्ग मानता है। मुझे गर्व है कि मैंने भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में यही संस्कार जिए और सीखे।"
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह परिणाम दिखाता है कि दिल्ली का युवा ज्ञान, शील और एकता के उस विचार और संघर्ष के पथ पर अडिग है जिसे एबीवीपी ने दशकों पहले स्थापित किया था। यही युवा शक्ति भविष्य में दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और एक सशक्त, संस्कारित और आत्मविश्वासी राजधानी के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करेगी।"
भाजपा सांसद रवि किशन ने विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "दिल्ली में भगवा रंग चढ़ा। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी को प्राप्त प्रचंड जीत पर विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह जीत एबीवीपी के प्रति विद्यार्थियों के अटूट विश्वास, विकसित विश्वविद्यालय के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के संकल्प और अभाविप के प्रति विद्यार्थियों के आशीर्वाद व स्नेह की जीत है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story