भारत
धूल भरी आंधी के चलते दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता हुई खराब
jantaserishta.com
16 May 2023 4:11 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली-एनसीआर में डस्ट पॉल्यूशन के चलते मंगलवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में था।
हालांकि बुधवार से एक्यूआई और खराब होने की संभावना है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश स्टेशनों पर पीएम10 का स्तर बहुत अधिक था। सफर के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड पर एक्यूआई खराब श्रेणी में 205 दर्ज की गई, जबकि पूसा और मथुरा रोड पर क्रमश: 191 और 169 थी, दोनों मध्यम श्रेणी में।
विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में देखी गई धूल भरी आंधी राजस्थान में चक्रवाती सर्कुलेशन के चलते थी। इसके कारण राजस्थान के उत्तरी क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। यह अगले 3-4 दिनों में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।
Tagsदिल्ली-एनसीआरदिल्ली-एनसीआर मौसमधूल भरी आंधीहवा की गुणवत्तादिल्ली-एनसीआर हवाdelhi-ncrdelhi-ncr weatherdust stormair qualitydelhi-ncr wind
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





