भारत

दुष्यंत चौटाला बोले- जेजेपी जल्द उम्मीदवारों के नाम का करेगी ऐलान, कांग्रेस पर किया कटाक्ष

jantaserishta.com
28 March 2024 2:23 PM IST
दुष्यंत चौटाला बोले- जेजेपी जल्द उम्मीदवारों के नाम का करेगी ऐलान, कांग्रेस पर किया कटाक्ष
x
झज्जर: लोकसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दल उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। इस बीच हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) जल्द ही राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी।
इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज डरे हुए हैं। कांग्रेस का यह आखिरी चुनाव है। हरियाणा में विपक्ष के नेता का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान दर्शाता है कि उनके मन में भी डर है।
जेजेपी का वोट शेयर बढ़ रहा है। पार्टी विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। जेजेपी विधानसभा चुनाव में 10 सीट से बढ़कर 46 का आंकड़ा पार करेगी। दुष्यंत चौटाला ने चुनाव के समय दल बदलुओं को लेकर कहा कि पार्टियां बदलने वाले नेता नहीं होते। जो नेता संगठन के प्रति समर्पित नहीं हैं, वो छोड़कर भाग रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story