भारत
प्रशिक्षण के दौरान महात्मा गांधी उद्यान का भ्रमण कर जानकारी ली
Shantanu Roy
17 March 2024 4:26 PM IST

x
सिरोही। सिरोही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही की ओर से आयोजित जिला स्तरीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को स्काउट गाइड का तीसरे दिन का झण्डा रोहण मुख्य अतिथि गणपत सिंह देवड़ा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत तोलाराम फाचरिया ने स्कार्फ, साफा, स्मृति चिन्ह देकर किया। देवड़ा ने स्काउट गाइड को मानसिक विकास, प्रणायाम के तरीकों व लाभ बताए और भीख सिंह भाटी योगाचार्य ने विभिन्न योग के माध्यम से बच्चों को योग करवाए, ताकि स्वस्थ शरीर से मानसिक विकास हो सके और शरीर में होने वाली बीमारियों का नाश हो सके। तोलाराम फाचरिया ने बताया कि तीसरे दिन में गाठें, ध्वज शिष्टाचार, पोशाक, कम्पास, खोज चिन्ह आदि प्रशिक्षण में दक्षता सिखाई। छात्रों को सिरोही के महात्मा गांधी उद्यान में भ्रमण करवाया और बच्चों ने टॉय ट्रेन, झूलें, जिम मशीनों का उपयोग किया। फिर सिरोही सेल्फी पॉइंट में जाकर सेल्फी व ग्रुप फोटो ली। इस अवसर पर रोवर रेंजर मोहित अग्रवाल व संतोष प्रजापति प्रशिक्षण में अपनी सेवाएं दे रहे है।
Next Story





