लाशों का डंपिंग ग्राउंड: कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गंगा नदी में बहाई गई थी लाशें....गंगा मिशन के चीफ ने माना

DEMO PIC
नई दिल्ली. गुरुवार को लॉन्च हुई एक नई किताब में दावा किया गया है कि पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर (Covid-19 2nd Wave) के दौरान गंगा नदी (Ganga) में लाशें बहाई गई थी. साथ ही लिखा गया है उत्तर प्रदेश में लाशों को फेंकने के लिए ये एक आसान जगह बन गई थी. इस किताब का शीर्षक है- गंगा: रीइमेजिनिंग, रिजुवेनेटिंग, रीकनेक्टिंग. इस किताब के लेखक हैं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक और नमामि गंगे के प्रमुख राजीव रंजन मिश्रा और एनएमसीजी के साथ काम कर चुके आईडीएएस अधिकारी पुस्कल उपाध्याय. बता दें कि पिछले साल उत्तर प्रदेश और बिहार से कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थी जहां दावा किया गया था कि लोग कोरोना से मौत के बाद लाशों को गंगा में बहा रहे हैं. हालांकि सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





