भारत

जुलूस के दौरान बवाल, युवक को मार डाला गया, मचा कोहराम

jantaserishta.com
12 Aug 2022 10:49 AM IST
जुलूस के दौरान बवाल, युवक को मार डाला गया, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी।

बलिया: बलिया में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान गुरुवार की रात दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। दुबहड़ के नगवां निवासी 20 वर्षीय लखन की युवकों ने जुलूस के दौरान गली में खींचकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

बताया जाता है कि चौक-लोहापट्टी मार्ग पर एक जुलूस गुजर रहा था। इसी बीच लखन से कुछ युवकों का विवाद हो गया। इसके बाद युवक लखन को एक गली में खींचकर ले गये और उसे मारने पीटने के साथ ही उसपर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने में शहर कोतवाली के मीन बाजार का निवासी विजय सोनी भी घायल हो गया। उसे भी चाकू लगा है।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जुलूस के साथ चल रहे पुलिस वालों को जानकारी हुई तो घायल लखन को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही एसपी राजकरन नय्यर जिला अस्पताल पहुंच गये। मृतक के गांव-घर के लोग भी अस्पताल में आ गये। एसपी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक किसी कमेटी का सदस्य नहीं था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story