एमएलसी चुनाव में नामांकन के दौरान कई जगह बवाल, पर्चा छीनकर फाड़ा गया, मारपीट भी हुई

एटा: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तरह ही विधान परिषद चुनाव के दौरान भी पर्चा छीनने की घटना सामने आई है. एटा में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी उदयवीर सिंह के हाथ से कुछ लोगों ने नामांकन पर्चा छीनकर फाड़ दिया. इस दौरान सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह के साथ मारपीट भी की गई और बचाने आई पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की हुई है.
यूपी में एटा से #MLC चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह जब नामांकन करने पहुँचे तो गेट पर ही कुछ लोग उनका पर्चा छीन कर भाग गए. उनका आरोप है कि ऐसा करने वाले बीजेपी के कार्यकर्ता थे pic.twitter.com/ZQRmF1yexd
— पंकज झा (@pankajjha_) March 21, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





