भारत

हनुमान मंदिर के महाआरती के वक्त पुलिस ने भांजी लाठियां, लोगों में गुस्सा

jantaserishta.com
15 Feb 2023 11:41 AM IST
हनुमान मंदिर के महाआरती के वक्त पुलिस ने भांजी लाठियां, लोगों में गुस्सा
x

फोटो: सोशल मीडिया.

देखें वीडियो.
बिहारशरीफ (आईएएनएस)| बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में हनुमान महाआरती के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से करीब छह से सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग अब दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रत्येक मंगलवार की तरह कल (मंगलवार) की शाम को अंबेर चौक के पास हनुमान मंदिर में महाआरती की जा रही थी। इस दौरान वहां बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान बिहार पुलिस पहुंची और आवागमन बाधित होने को लेकर कुछ श्रद्धालुओं से बकझक हो गई। इसके बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं पर लाठी बरसा दिया।
लाठीचार्ज के बाद वहां मौजूद बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उग्र हो गए और जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया। उनकी मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए।
आक्रोशित लोगों की मांग है कि प्रत्येक मंगलवार को यहां महाआरती का आयोजन होता है, ऐसे में पुलिस लाठीचार्ज की जरूरत क्यों पड़ी।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस उपाधीक्षक डॉ शिब्ली नोमानी भी पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्र ने कहा कि लोगों द्वारा एक आवेदन पुलिस को सौंपा गया है। मामले की निष्पक्ष जांच वरीय स्तर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, इस पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाह में नहीं आने की अपील की है।'
जनता से रिश्ता वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story