भारत

भारत- न्यूजीलैंड मैच के दौरान राज्य सरकार के दो मंत्री हुए नाराज, ये वजह आई सामने

jantaserishta.com
21 Nov 2021 7:29 AM IST
भारत- न्यूजीलैंड मैच के दौरान राज्य सरकार के दो मंत्री हुए नाराज, ये वजह आई सामने
x
पढ़े पूरी खबर

झारखंड सरकार में खेल मंत्री हफीजुल हसन और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो इंडिया और न्यूजीलैंड मैच के दौरान अच्छी सीट नहीं मिलने से नाराज हो हो गए. दोनों नेता वे प्रेजिडेंट इनक्लोजर जैसे VVIP बॉक्स में सीट मिलने से नाराज थे. उनको कुर्सी से लेकर बॉक्स में लगे शीशे से नाराजगी थी.

इस दौरान JSCA के कर्मचारी उन्हें समझाते रहे थे कि मैच के हिसाब से यहां बेस्ट व्यूज मिलता है, जिस पर वो कहते रहे कि हम मंत्री हैं और प्रोटोकॉल के हिसाब से बैठते हैं. उनके प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया गया? हालांकि JSCA के अधिकारी के समझाने के बाद भी दोनों नेता जब नहीं माने तो उन्हें बॉक्स के नीचे अलग से सीट की व्यवस्था भी की गई.
बता दें कि राज्य के CM हेमंत सोरेन भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मैच को देखने स्टेडियम में पहुंचे थे. उनके साथ JPSC के अध्यक्ष और JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी भी मौजूद थे. इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर भी मैच देखने आए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story