भारत
बड़ी खबर: उड़ान के दौरान IndiGo फ्लाइट में आई दिक्कत, फिर...जाने पूरा अपडेट
jantaserishta.com
18 Nov 2022 12:45 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
कोलकाता: कोलकाता से मुंबई जा रही Indigo की फ्लाइट को टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही वापस लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने विमान वापस लौटाने का फैसला किया. इस विमान में 156 यात्री सवार थे.
Indigo की फ्लाइट ने शुक्रवार को करीब 10 बजे कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरी. लेकिन पायलट ने एटीसी को सूचना दी कि विमान में तकनीकी खराबी है, इसलिए वह वापस विमाना लौटाना चाहता है. इसके बाद टेक ऑफ के कुछ क्षणों बाद ही फ्लाइट को वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया. विमान में 156 यात्री सवार थे. अब कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान की जांच की जा रही है और इंजीनियर्स की टीम तकनीकी खराबी के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है.
पिछले कुछ समय से इंडिगो विमानों में तकनीकी खराबी के मामले सामने आ रहे हैं. अक्टूबर में दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में आग लग गई थी. विमान के उड़ान भरते ही इंजन से चिंगारी निकलते दिखाई दी थी, जिसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. यह हादसा दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2131 में हुआ था. इंडिगो ने जारी बयान में इस पूरी घटना को तकनीकी खराबी बताया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





