पुलिसकर्मी से चेकिंग के दौरान भूल से चली बंदूक, भगदड़ और अफरा-तफरी का बना माहौल, फिर...

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के देहली गेट थाने के गेट पर देर रात सिपाही के हाथ से दंगा नियंत्रक रिपीटर बंदूक चेक करते समय चल गई. इस दौरान छर्रे लगने से तीन राहगीर जख्मी हो गए.हालांकि तीनों मामूली रूप से जख्मी हुए हैं, मगर मौके पर भगदड़ व अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन तीनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा था.खबर पर एसएसपी ने सिपाही को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर करते हुए सीओ को जांच सौंपी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





