भारत
मध्य प्रदेश में कोविड के दौरान साधारण धाराओं में दर्ज मामले वापस होंगे
jantaserishta.com
8 Jun 2023 5:01 PM IST

x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था, स्वास्थ्य विभाग ने खास गाइड लाइन तय की थी और उनके उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज किए गए थे। कोरोना की अवधि के दौरान साधारण धाराओं में जो मामले दर्ज किए गए थे, उन्हें राज्य सरकार ने वापस लेने का फैसला लिया है।
राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि मध्य प्रदेश सरकार कोविड लॉकडाउन के समय लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर पाने पर लगे साधारण धाराओं के सभी केस न्यायालयों से वापस लेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए निर्देश जारी किए है।
डिंडोरी जिले की कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और उनसे हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा, कांग्रेस के डिंडोरी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने आज मुलाकात के दौरान डर्टी पॉलिटिक्स की राजनीति करने कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मामलाकोरोना महामारीलॉकडाउनMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsCaseCorona PandemicLockdown
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





