भारत

उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए दुर्गा शंकर मिश्रा

jantaserishta.com
29 Dec 2021 8:12 PM IST
उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए दुर्गा शंकर मिश्रा
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल किया गया है. दुर्गा शंकर मिश्रा को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है. केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. अभी आर के तिवारी मौजूदा मुख्य सचिव थे.

दुर्गा शंकर मिश्रा केंद्र में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव के पद पर तैनात थे. बताया जा रहा है कि वे कल लखनऊ आएंगे और मुख्य सचिव का पदभार संभाल सकते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार इसे लेकर आज रात में नोटिफिकेशन भी जारी कर सकती है.
दुर्गा शंकर मिश्रा 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में 31 दिसंबर को उनके एक्सटेंशन का नोटिफिकेशन भी जारी होगा. चर्चा है की 30 दिसंबर की शाम तक वह मुख्य सचिव का पद संभाल लेंगे. वहीं, मौजूदा मुख्य सचिव आर के तिवारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे.
कौन हैं दुर्गा शंकर मिश्रा?
दया शंकर मिश्रा 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. इतना ही नहीं मिश्रा दिल्ली मेट्रो के चेयरमैन भी हैं. मिश्रा ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी से एमबीए किया है. इतना ही नहीं मिश्रा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार में कई अहम पदों पर भी रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story