भारत
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के तर्ज पर बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल, उद्घाटन में पहुंच सकते हैं BJP के कई बड़े दिग्गज नेता
jantaserishta.com
31 Aug 2023 10:57 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
कोलकाता: देश में जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहा है केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी लोगों के बीच में अपनी पैठ मजबूत करने में पूरी तरह से जुट गई है. बीजेपी का उन राज्यों और सीटों पर फोकस पहले से और तगड़ा हो गया है जहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. इसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं. इसमें कोई शक नहीं कि राज्य में पिछले चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन पहले की तुलना में बेहतर रहा है. अब जब बंगाल में दुर्गा पूजा का दौरा शुरू होने वाले है तो इसे लेकर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है.
यदि सब कुछ योजना के अनुसार तय हुआ तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं. बंगाल की दुर्गा पूजा में बीजेपी के बड़े नेताओं का शामिल होने तो आम बात है, लेकिन इस दौरान ये नेता जिस पंडाल का उद्घाटन करने वाले हैं उसे भगवा पार्टी के लिए काफी खास माना जा रहा है और उसका कनेक्शन कहीं न कहीं अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी काउंसलर की ओर से दुर्गा पूजा के लिए जिस पंडाल को तैयार किया जा रहा है उसका स्वरूप अयोध्या राम मंदिर से मिलता जुलता है. दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के इलाके में बन रहे पंडाल में भी राम मंदिर का चित्रण भी किया जाएगा. इसके अलावा बारासात में भी एक पंडाल बनाया जा रहा है जिसे राम मंदिर के रूप में चित्रित किया जाएगा.
संतोष मित्र स्क्वायर दुर्गा पूजा समिति के आयोजक सजल घोष ने यह सुनिश्चित किया कि गृह मंत्रालय को निमंत्रण भेजा गया है, हालांकि लिखित रूप में अमित शाह के दौरे की कोई पुष्टि नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि हमें मौखिक तौर पर बताया गया है. थीम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम हमेशा करेंट टॉपिक पर पंडाल बनाते हैं, इसलिए हम राम मंदिर की तरह बना रहे हैं. इस पंडाल के जरिए हम कोई हिंदुत्व का संदेश नहीं देना चाहते हैं लेकिन जाहिर तौर पर बंगाल में राम राज्य की स्थिति पसंद आएगी.
Tagsअयोध्याअयोध्या न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़राम मंदिर की झलकराम मंदिरAyodhyaAyodhya NewsUP NewsUttar Pradesh NewsGlimpses of Ram MandirRam Mandir
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





