भारत

कोलकाता में बुर्ज खलीफा में सजा दुर्गा पूजा पंडाल, जमकर उमड़ रही भीड़

Kunti Dhruw
11 Oct 2021 5:04 PM GMT
कोलकाता में बुर्ज खलीफा में सजा दुर्गा पूजा पंडाल, जमकर उमड़ रही भीड़
x
कोलकाता में सॉल्ट लेक सिटी के लेक टाऊन इलाके में दुर्गा पूजा का एक पंडाल दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर तैयार किया गया है।

कोलकाता में सॉल्ट लेक सिटी के लेक टाऊन इलाके में दुर्गा पूजा का एक पंडाल दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर तैयार किया गया है। यह पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए हजारों की तादाद में भीड़ कुछ इस कदर उमड़ रही है कि सड़कों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बन जा रही है।

145 फीट ऊंचा, 6000 एक्रेलिक शीट का इस्तेमाल
यह पंडाल साल्ट लेक सिटी के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में तैयार किया गया है। 145 फीट ऊंचा यह पंडाल 6000 एक्रेलिक शीट्स की मदद से तैयार किया गया है। इसमें रोशनी की व्यवस्था भी बेहद शानदार तरीके से की गई है। इसी के चलते यह पंडाल पूरे शहर में लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
250 श्रमिकों ने साढ़े तीन महीने तक बहाया पसीना
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस विशेष पंडाल को बनाने के लिए 250 से ज्यादा श्रमिकों ने साढ़े तीन महीने तक दिन रात मेहनत की है। राज्य के अग्रिशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि पिछले वर्षों की की तरह इस बार भी आयोजकों ने देवी दुर्गा की मूर्ति को 45 किलोग्राम सोने से सजाया है।
Next Story