भारत

जबलपुर-उधमपुर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ी

Shantanu Roy
5 Aug 2023 2:11 PM GMT
जबलपुर-उधमपुर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ी
x
बड़ी खबर
जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में चलाई जा रही गाड़ी संख्या 01449/01450 जबलपुर-उधमपुर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब यह गाड़ी आगामी दिनांक 29 अगस्त तक चलती रहेगी। इस स्पेशल ट्रेन की बढ़ी हुई अवधि का रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से दिनाँक 06.08.2023 आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
गाड़ी संख्या 01449 जबलपुर-उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.08.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 01450 उधमपुर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 29.08.2023 तक अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी। इससे पूर्व गाड़ी संख्या 01449 जबलपुर-उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 31.07.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 01450 उधमपुर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.08.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया था। जिसे बढ़ाकर क्रमशः 28 अगस्त 2023 तक तथा 29 अगस्त 2023 तक किया गया है।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story