भारत

डंपर ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर, पांच की मौत, 18 घायल

jantaserishta.com
22 Jun 2025 5:13 PM IST
डंपर ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर, पांच की मौत, 18 घायल
x
मचा कोहराम.
मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दुर्घटना में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। मामला मुर्शिदाबाद के कंडी इलाके का है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सवार तीर्थयात्री कंडी से बरहामपुर जा रहे थे, तभी तीर्थयात्रियों से भरा ट्रैक्टर कंडी थाना के गोकर्ण इलाके में एक डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार महिला तीर्थयात्रियों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई।
पता चला है कि ट्रैक्टर में 23 तीर्थयात्री सवार थे, जो बाली ग्राम मंदिर के धार्मिक तालाब में स्नान कर लौट रहे थे, तभी एक डंपर के साथ हुई टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उन्होंने घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
पश्चिम बंगाल में इससे पहले भी कई सड़क हादसे सामने आए हैं। 20 जून को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोग मारे गए थे। ये हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर उस समय हुआ, जब बोलेरो गाड़ी में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। इससे गाड़ी चकनाचूर हो गई, जबकि भारी सामान से लदा ट्रेलर भी सड़क किनारे पलट गया था। इसके अलावा, 31 मई को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के उमरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुए ट्रक और टैंकर की टक्कर में चालक की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story