भारत

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Admin4
24 Feb 2024 7:04 AM GMT
डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
x
बाजपुर। उधम सिंह नगर जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बाजपुर में पीजी कॉलेज मोड़ पेट्रोल पंप के सामने डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायलहो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव रानी नागल फौजी काॅलोनी निवासी आदर्श चौहान (18) गुरुवार को अपने दो दोस्तों निहाल (19) और विशाल (19) के साथ बाइक में बाजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने आदर्श चौहान को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि आदर्श चौहान पीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story