भारत

डंपर चाय की दुकान में घुसा, 6 लोगों की मौके पर मौत

jantaserishta.com
11 Jan 2023 5:15 PM IST
डंपर चाय की दुकान में घुसा, 6 लोगों की मौके पर मौत
x
देखें वीडियो.
रायबरेली (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज इलाके में बुधवार को एक डंपर चाय की दुकान में घुस गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसा बांदा-बहराइच रोड पर उस समय हुआ जब घने कोहरे और कम ²श्यता के कारण डंपर सड़क किनारे टी प्वाइंट से जा टकराया।
पुलिस ने कहा, डंपर की चपेट में आने से दुकान में बैठे दस लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान लल्लई, लल्लू, रवींद्र, वृंदावन, शिव मोहन और एक अन्य के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा, इस घटना में अशोक बाजपेयी, राम प्रकाश तिवारी, दीपेंद्र लोधी और श्रवण लोधी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story