
x
मचा कोहराम।
छिंदवाड़ा (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक अनियंत्रित डंपर ने दुपहिया वाहन सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को चंदनगांव क्षेत्र में लिंगा रोड पर एक बेकाबू डंपर ने बाइक और स्कूटी सवार युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। डंपर की चपेट में आई बाइक और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। बाद में डंपर डिवाइडर से जा टकराया।
बताया गया है कि इस हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। इस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर संदेश में कहा है, छिंदवाड़ा- नागपुर रोड पर चंदनगांव के पास हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मृत्यु और अन्य लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





