बुजुर्ग महिला के लिए काल बनकर आया डंपर, कई किमी तक घसीटा, मचा कोहराम

हरदोई: यूपी के हरदोई जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बिलग्राम-कन्नौज हाईवे मार्ग पर निहालपुरवा के पास सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार से जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला डंपर में फंस गई। डंपर में फंसने के बाद महिला करीब आठ किमी तक घसीटती चली गई, इसके बाद भी डंपर चालक ने गाड़ी को नहीं रोका। लोगों ने पीछा किया तो मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर गांव के पास महिला का शव सड़क पर पड़ा बरामद हुआ।
बिलग्राम कोतवाली के निहालपुरवा निवासी बुजुर्ग फूलमती गुरुवार की सुबह शौच करने गई थी। वापस घर आते समय सड़क पार करने लगी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद फूलमती डंपर में ही फंस गई। यह देखकर लोगों ने डंपर को रोकने के लिए पीछा किया। इससे डंपर चालक ने मौके से गाड़ी को भगा दिया। पुत्र डोलाराम ने बताया कि घटना के बाद ट्रक का 8 किलोमीटर तक पीछा किया गया। इसके बाद किसी तरह से फूलमती का शव डंपर से छूटकर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर के पास सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फूलमती के एक पुत्र डोलाराम है। 18 वर्ष पहले पति दुर्गा की मौत हो चुकी है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया तहरीर मिली है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे को अंजाम देकर डंपर समेत चालक भाग निकला। उसका पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






